अयोध्या: बीस वर्ष बीत चुके साहब सड़क तो बनवा दो, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

Sep 2, 2025 - 15:16
Sep 9, 2025 - 20:50
 0  4
अयोध्या: बीस वर्ष बीत चुके साहब सड़क तो बनवा दो, ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की उठाई मांग

अचल वार्ता,अयोध्या।  जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के घोड़वल संपर्क मार्ग से होते हुए टिकती होकर ताजपुर तक जाने वाली संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि टिकती ताजपुर गांव में 20 वर्ष पहले जिला पंचायत निधि से सड़क बनी थी उसके बाद से अब तक सिर्फ एक बार रास्ते का मरम्मत कार्य किया गया है ग्रामीणों की मांग है कि सड़क को दोबारा फिर से बनवाया जाए जिससे आवागमन में किसी को असुविधा ना हो यह सड़क डेढ़ किलोमीटर तक गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, लोगों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

  टिकती गांव निवासी श्यामलाल, जगन्नाथ, जय सिंह, सुभाष, महाराज बक्स आदि लोगों ने बताया की जब चुनाव था तो जनता को बरगला कर वोट लेने के लिए इन नेताओं द्वारा बड़ी-बड़ी बात कह देते हैं, और कहते हैं कि सड़क का निर्माण चुनाव जीतने के बाद ही चालू करवा देंगे, जबकि कुछ अन्य लोगों ने यह भी बताया कि भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान को मौखिक रूप से एक दो बार अवगत भी कराया जा चुका है। लेकिन विधायक बनने के बाद किसी आम जनमानस की सुनने का नाम नहीं ले रहे हैं।

  सड़क की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाए तो उसकी मरम्मत या निर्माण के लिए आवश्यक कदम उठाना अति आवश्यक है। जब संबंध में भाजपा विधायक चंद्रभानु पासवान से बात की गई तो उनका कहना है कि मिल्कीपुर ऑफिस पर भेज दीजिए नोट करवा दें जल्द ही समाधान किया जाएगा। खबर चलने के बाद उम्मीद है, टिकटी गांव से ताजपुर तक सड़क निर्माण की मांग जल्द ही पूरी होगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0