ग्राम आमखेड़ा में दबंग भूमाफियाओं ने सरकारी परती जमीन पर बनाया मकान, जिलाधिकारी से की शिकायत

Apr 17, 2026 - 10:54
Apr 17, 2026 - 14:34
 0  5
ग्राम आमखेड़ा में दबंग भूमाफियाओं ने सरकारी परती जमीन पर बनाया मकान, जिलाधिकारी से की शिकायत

ग्राम आमखेड़ा में दबंग भूमाफियाओं ने सरकारी परती जमीन पर बनाया मकान, जिलाधिकारी से की शिकायत शाहजहाँपुर, ग्राम आमखेड़ा में दबंगों ने पुरानी परती सरकारी जमीन (गाटा सं० 115, पर राजस्व कर्मचारियों से सांठगांठ कर पक्के मकान बना लिए। मनोज पुत्र मूंगालाल, विकास, आकाश, अमन पुत्र मनोज व मूंगालाल, पातीराम व फूलचन्द्र पुत्र हीरालाल जैसे आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए शिकायतकर्ता बिन्तु पत्नी मनीराम व विजेन्द्र पुत्र शंकर के परिवार को गाली-गलौज कर जमीन हड़पने व जान से मारने की धमकियां दीं। पीड़िता ने 10-16 जून 2025 को उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी व जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें कीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं। थाना जलालाबाद ने 18 जुलाई 2025 को

  फर्जी निस्तारण कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की। अब जिलाधिकारी को नई शिकायत भेजी गई है, जिसमें जांच टीम गठित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री व आयुक्त को भी भेजी गईं। पीड़िता ने बताया कि लेखपाल की साठ गांठ से सरकारी जमीन व उसकी निजी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है. पीड़िता नहीं है जानकारी शुक्रवार सुबह 10:00 बजे दी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0