सोनीपत: एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उपमंडलीय समाधान शिविर, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Sep 24, 2026 - 19:32
Sep 24, 2026 - 23:04
 0  0
सोनीपत: एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ उपमंडलीय समाधान शिविर, अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
  • समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
गोहाना / सोनीपत, अचल वार्ता। गोहाना में उपमंडलीय स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन एसडीएम अंकित कुमार की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को एसडीएम ने गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
   समाधान शिविर में जमीन की पैमाइश करवाने बारे, इंतकाल दर्ज करवाने बारे, गली से अवैध कब्जा हटवाने, फैमिली आईडी ठीक करवाने, पीने के पानी संबंधी समस्या, पाइप लाईन दबवाने बारे जैसी शिकायतें प्राप्त हुई। एसडीएम अंकित कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की मौके पर जांच करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। 
  उन्होंने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, इसलिए अधिकारी शिकायतों के निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
  उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा कई शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया मौके पर ही शुरू करवाई गई।
  समाधान शिविर में नायब तहसीलदार गोहाना हेमंत कुमार, नायब तहसीलदार खानपुर अंजू, नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा, बिजली विभाग से एसडीओ कपिल यादव, जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीओ सुनील कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ अशोक कुमार, सिंचाई विभाग से एसडीओ योगेश, मार्केट कमेटी अध्यक्ष कृष्ण सैनी, बीईओ लवल किशोर तथा मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ओमवीर वत्स सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0