निया शर्मा का ट्रेंडी स्टाईल फैंस को खूब पसंद आ रहा
मुंबई । हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिनेत्री निया शर्मा ने अपनी नई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनका फैशन सेंस और ट्रेंडी स्टाइल साफ नजर आ रहा है। छोटे परदे की मशहूर एक्ट्रेस निया ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं। पहली तस्वीर में निया ब्लैक टॉप और स्टाइलिश काले चश्मे में दिखाई दीं। खुले बाल, मिनिमल मेकअप और हल्की मुस्कान के साथ उनकी यह सेल्फी उनके लुक को और भी आकर्षक बना रही थी। दूसरी तस्वीर में उन्होंने अपनी ब्लैक सैंडल की झलक दिखाई, जिसने उनके ऑल-ब्लैक गेटअप को पूरा किया। उनका यह लुक उनकी बोल्ड और स्टाइलिश पर्सनैलिटी को और निखारता है। निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और फैशन दोनों से दर्शकों को प्रभावित किया है। उन्होंने साल 2010 में टीवी शो काली – एक अग्निपरीक्षा से अभिनय की शुरुआत की थी।
इस शो में निभाए गए अनु के किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद वह एक हजारों में मेरी बहना है में नजर आईं, जिसने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। निया ने इसके बाद जमाई राजा और नागिन जैसे हिट शोज में भी काम किया, जिनसे उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई।
हाल ही में वह सेलिब्रिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ्स : अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट में भी नजर आई थीं। इस शो में उनके साथ कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, करण कुंद्रा, रीम शेख, सुदेश लहरी, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, अली गोनी और कश्मीरा शाह जैसे सितारे शामिल हुए थे।
शो में एल्विश यादव और करण कुंद्रा विजेता बने थे। निया का नया ऑल-ब्लैक लुक एक बार फिर उनके फैशन स्टेटमेंट को साबित करता है और यह बताता है कि वह न सिर्फ टीवी की दमदार अभिनेत्री हैं, बल्कि स्टाइल आइकन भी हैं। बता दें कि अपनी एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने बोल्ड लुक्स और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज से फैन्स को अपडेट करती रहती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0