अमीषा पटेल ने जताई ‘बॉर्डर 2’ की खुशी, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की एक्टिंग की की तारीफ
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर उत्साह जाहिर किया। वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म हर दर्शक को अपनी कहानी के साथ जोड़ती है।
मुंबई, अचल वार्ता:
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ को लेकर अपना उत्साह और खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि फिल्म में तारा सिंह जैसे आइकॉनिक किरदार की झलक देखकर उन्हें बहुत रोमांचक अनुभव हुआ।
अमीषा ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी सहित सभी कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि वह फिल्म और उसके गानों को बड़े पर्दे पर अनुभव करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।
फिल्म की तुलना को लेकर अमीषा ने स्पष्ट राय दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘बॉर्डर 2’ अभी तक नहीं देखी है, लेकिन 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ जरूर देखी है। बावजूद इसके, दर्शकों की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि नई फिल्म ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ‘गदर’ और ‘गदर 2’ का उदाहरण देते हुए बताया कि शुरुआत में तुलना हुई थी, लेकिन अंततः ‘गदर 2’ ने अपनी अलग सफलता साबित की।
‘बॉर्डर 2’ के निर्देशक अनुराग सिंह ने फिल्म में नई कहानियों और नए चेहरों को शामिल किया है। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भारतीय सेना के जवानों की भूमिका में हैं, जबकि मोना सिंह, सोनम बाजवा, मेधा राणा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रही हैं।
23 जनवरी को रिलीज़ हुए ‘बॉर्डर 2’ के गाने दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं और पुराने समय की यादें ताज़ा कर रहे हैं। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज के बैनर तले बनी है, और इसके निर्माता हैं भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता।
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के बाद, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है और दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही है। 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ की इस सीक्वल ने पुरानी यादों को ताज़ा करने के साथ नई पीढ़ी को भी देशभक्ति की भावना से जोड़ दिया है। आम दर्शकों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक, हर तरफ फिल्म की चर्चा और तारीफ हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0