लखीमपुर खीरी: बड़ागांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

May 16, 2026 - 18:06
May 16, 2026 - 19:52
 0  4
लखीमपुर खीरी: बड़ागांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। विधानसभा श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला नकहा 11 और नाज मेडिकल बड़ागांव टीम के बीच खेला गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश भार्गव ने फीता काटकर एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

 इस अवसर पर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राजेश भार्गव ने कहा कि खेलकूद मानव जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल से जहां शरीर और मन स्वस्थ रहता है, वहीं आपसी भाईचारा और अनुशासन भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें मंच देने की है।

 ऐसे आयोजन ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गांवों से निकलकर खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं। टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और खेल भावना का विकास होता है।

कार्यक्रम का संचालन टूर्नामेंट अध्यक्ष अनीश मंसूरी एवं कोषाध्यक्ष सलमान ने किया। इस दौरान कलीम अहमद जिला सचिव समाजवादी युवजन सभा, अरशद शेख, कुलदीप सिंह, जावेद खान सहित गांव के तमाम संभ्रांत लोग एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0