लखीमपुर खीरी: भाकियू अराजनैतिक का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत को दी श्रद्धांजलि
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ सिद्धिविनायक पैलेस में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के स्थापना दिवस के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर एक विशाल किसान सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं सम्मान के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के सम्मानित जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन द्वारा की गई,जबकि कार्यक्रम के आयोजक युवा जिला अध्यक्ष सरवजीत सिंह सैंनी रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव श्यामू शुक्ला व जसपाल सिंह भल्ला उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्षपूर्ण जीवन,किसान हितों के लिए उनके त्याग एवं किसान एकता की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्यामू शुक्ला ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक किसानों, मजदूरों और शोषित वर्ग की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रही है और आगे भी किसानों के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखेगी। उन्होंने संगठन के चार वर्षों के सफल कार्यकाल पर समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह सिंह जोशन जी ने संगठन की मजबूती, किसान एकता एवं युवा शक्ति पर जोर देते हुए कहा कि किसान हितों के लिए संगठन हर समय किसानों के साथ खड़ा रहेगा। आयोजक युवा जिला अध्यक्ष सरवजीत सिंह सैंनी ने आए हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं किसान भाइयों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जसपाल सिंह पल्ला,उस्मान खान,नरेंद्र सिंह,पंकज कुमार,शोभित सिंह,लव प्रताप सिंह,डॉ कौशल वर्मा,जिला महासचिव पटेल कपिल वर्मा,शिवम सिंह प्रशनदीप सिंह, सत्येंद्र सिंह,धर्मेश सक्सेना, निहाल सिंह,हैरी पन्नू,राहुल वर्मा,तहसील अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित समस्त पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में किसान साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किसान एकता एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0