बारिश से बढ़ा नदियों का जल स्तर, लोगों को दी गई जरूरी सलाह

Sep 16, 2025 - 10:13
Oct 22, 2025 - 08:33
 0  41
बारिश से बढ़ा नदियों का जल स्तर, लोगों को दी गई जरूरी सलाह
  • बीती रात सहस्त्रधारा में हुई भारी बारिश से नुकसान का अंदेशा, सीएम ने जताई चिंता, राहत कार्य में जुटी टीमें

उत्तराखंड। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण लोगों को नदियों के किनारे न जाने की सलाह दी जा रही है। 

     देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में रात के पहर हुई भारी बारिश से काफी नुकसान होने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि बारिश की स्थिति हो देखते हुए जिला प्रशासन, एनडीआरएफ व पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच राहत कार्य में जुटी हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सहस्त्रधारा क्षेत्र में हुई भारी बारिश को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि बारिश के कारण कई दुकानों को क्षति पहुंची है। कहा कि जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिए गए। सीएम ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में हैं और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में भी कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। देहरादून में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0