अम्बेडकर नगर: ग्रामीणों ने घटिया खड़ंजा निर्माण पर लगाया रोक भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की दरकार

Nov 21, 2025 - 21:59
Jan 13, 2026 - 20:50
 0  4
अम्बेडकर नगर: ग्रामीणों ने घटिया खड़ंजा निर्माण पर लगाया रोक भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की दरकार
अम्बेडकर नगर: ग्रामीणों ने घटिया खड़ंजा निर्माण पर लगाया रोक भ्रष्टाचार के खिलाफ निष्पक्ष जांच की दरकार

अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता। कटेहरी ब्लॉक के खजूर डीह गांव में ब्लॉक प्रमुख निधि से हो रहे खड़ंजा निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। निर्माण में निम्न गुणवत्ता की ईंटों के उपयोग के विरोध में ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कार्य को रोकवा दिया है। खडंजा निर्माण कार्य की गुणवत्ता ने भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रह दिया है। 

  ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य देख रहे ठेकेदार द्वारा घटिया और टूटे फूटे ईंटों की आपूर्ति की गई है, जिनकी गुणवत्ता मानकों के बिल्कुल विपरीत है। वहीं तामड़ा ईंट का भी प्रयोग किया जा रहा है, जो पूरी तरह धनुष के आकार में हो गये है। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी गुणवत्ता की सामग्री से तैयार निर्माण पर चलना मुश्किल और कुछ ही महीनों में बेकार हो जाएगा। भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए उसके ऊपर तुरंत मिट्टी डाल दी जा रही है ताकि उसे पर पर्दा डाला जा सके।

 जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ईंटों की स्थिति देखकर भड़क गए। विरोध दर्ज कराते हुए उन्होंने तुरंत कार्य बंद करा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्य जनता की सुविधा के लिए होते हैं, लेकिन घटिया निर्माण सरकारी धन की बर्बादी के साथ जनता के साथ धोखा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मानक के अनुसार उच्च गुणवत्ता की सामग्री उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे सामूहिक रूप से शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। हालांकि अभी तक किसी अधिकारी को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों की चुप्पी सवाल पैदा कर रही है। ग्रामीण पारदर्शी जांच व गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग कर रहे हैं। फिलहाल निर्माण कार्य पूरी तरह ठप है और ग्रामीण स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

  मामले में ब्लॉक प्रमुख से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। कटेहरी बीडीओ से संपर्क करने पर उनका मोबाइल नेटवर्क से बाहर मिला। वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मामले को दिखवाते हैं।

  विरोध जताने वालों में राम जीत वर्मा, चंदिका प्रसाद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, रामयज्ञ वर्मा, रामयज्ञ प्रजापति, चिल्लाऊ वर्मा, सदानंद वर्मा, रोहित वर्मा, राम किशोर गुप्ता, सद्देव गुप्ता सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0