Uttarakhand Weather Update : प्रदेश के आठ ज़िलों में बारिश व तूफान का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून ,अचल वार्ता । मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने व ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान, तेज़ से बहुत तेज़ बारिश और 50 से 60 प्रति किमी घंटा की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं येलो अलर्ट जारी करते जानकारी दी कि उत्तराखंड के बाकी जिलों में कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी व तूफान, तेज़ से बहुत तेज़ बारिश और 40 से 50 प्रति किमी/घंटा की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 42 सौ मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर बर्फबारी के आंधी-तूफान की संभावना है।
उत्तराखंड के बाकी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ 42 सौ मीटर और उससे ज़्यादा ऊंचाई पर बर्फबारी के साथ आंधी-तूफान की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज़्यादा रहा और पहाड़ी इलाकों में सामान्य से कम या सामान्य रहा।
अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तराखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट की संभावना है और उसके बाद अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
बात करें राजधानी देहरादून की तो आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, बिजली कड़कने या ओलावृष्टि के साथ आंधी-तूफान व 40 से 50 प्रति किमी/घंटा की गति से झोंकेदार हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री रहने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0