देहरादून : राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता
देहरादून : अचल वार्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की भांति, 01 जनवरी, 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों व पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 50 करोड रूपये की वित्तीय स्वीकृति ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाईप द्वितीय के 06 आवासों व चाहरदीवारी के निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रूपये, जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाईप द्वितीय के 64, टाईप-तृतीय के 08 व टाईप चतुर्थ के 04 आवासों के निर्माण के लिए 36.64 करोड रूपये तथा जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाईप द्वितीय के 06 एवं टाईप-तृतीय का 01 आवासों के निर्माण के लिए 3.47 करोड रूपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मौलेखाल बाजार, अल्मोड़ा में पार्किंग के निर्माण के लिए 5.91 करोड रूपये तथा जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र-थराली के अर्न्तगत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए 61.57 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0