अम्बेडकर नगर: गैरजमानती वारंट में दो वारंटी गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय भेजा
अम्बेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैरजमानती वारंट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता।
- हंसवर पुलिस ने गैरजमानती वारंट के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
हंसवर/अम्बेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) हरेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष हंसवर अभिनेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैरजमानती वारंट के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
न्यायालय से जारी था गैरजमानती वारंट
प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायालय सीनियर डिवीजन त्वरित/ए.सी.जे.एम., अम्बेडकरनगर द्वारा वाद संख्या 3537/23, अपराध संख्या 97/17, धारा 498ए/323 भादवि, थाना हंसवर से संबंधित प्रकरण में अभियुक्तों के विरुद्ध गैरजमानती वारंट जारी किया गया था। उक्त प्रकरण में अभियुक्तों की पेशी 31 जनवरी 2026 को निर्धारित थी, लेकिन न्यायालय में उपस्थित न होने पर उनके खिलाफ वारंट निर्गत किया गया।
ग्राम कटोखर से हुई गिरफ्तारी
इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुरुवार 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:50 बजे ग्राम कटोखर, थाना हंसवर स्थित अभियुक्तों के आवास पर दबिश देकर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान—
- राजकुमार पुत्र बखेडू (उम्र लगभग 40 वर्ष)
- बखेडू पुत्र रामफेर (उम्र लगभग 80 वर्ष)
निवासी ग्राम कटोखर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
गिरफ्तारी की यह कार्रवाई उपनिरीक्षक राजकुमार यादव एवं कांस्टेबल प्रदीप यादव की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
अभियान रहेगा जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों एवं न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हंसवर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।
- अमित प्रजापति
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0