अयोध्या: स्कूल से घर लौट रहीं दो सगी बहनों की स्कूटी को पिकअप ने मारी टक्कर, रूदौली में दर्दनाक सड़क हादसा
अयोध्या के रूदौली में दलसराय नहर पुलिया के पास पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल। स्कूल से घर लौटते समय हुआ हादसा, सीएचसी में इलाज जारी।
रूदौली (अयोध्या) अचल वार्ता। अयोध्या जनपद के रूदौली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल से घर लौट रहीं दो सगी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा दलसराय नहर पुलिया के पास उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार दोनों छात्राएं सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्राओं को संभाला और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रूदौली पहुंचाया।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों छात्राओं का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे में घायल छात्राओं की पहचान दीपिका यादव (कक्षा 9) और कामनी यादव (कक्षा 11) के रूप में हुई है। दोनों श्री हंस इंटर कॉलेज की छात्राएं हैं और रमेश यादव, निवासी फिरोजपुर मखदूमी, की पुत्रियां हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0