डांस और एक्सप्रेशन से त्रिशा कर ने जीता फैंस का दिल
मुंबई, अचल वार्ता। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने एक नया वीडियो शेयर किया, जिसने देखते ही देखते फैंस का ध्यान खींच लिया। त्रिशा बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर वीडियो में अपने एक्सप्रेशन और डांस मूव्स दिखा रही हैं, जो फैंस के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं।
वीडियो में त्रिशा का अंदाज़ बेहद आकर्षक और स्वाभाविक नजर आता है। उनकी मुस्कान, चेहरे के हाव-भाव और उत्साह गाने की धुन और बोल के साथ पूरी तरह तालमेल में दिखाई देते हैं। उनकी मासूमियत और खूबसूरती का ऐसा संगम वीडियो को खास बनाता है। यह गाना फिल्म ‘कोई मिल गया’ का सुपरहिट ट्रैक है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी मधुर आवाज़ दी है। राजेश रोशन द्वारा कंपोज किए गए इस गीत के बोल इब्राहिम अश्क ने लिखे थे, और इसे ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया था। फिल्म में दोनों सितारों की शानदार केमिस्ट्री के कारण यह गाना आज भी लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में शामिल है।
त्रिशा कर मधु की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपना मजबूत स्थान बना लिया। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। उनके कई वीडियो एल्बम और फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है। त्रिशा सोशल मीडिया की भी बड़ी स्टार हैं, जहां उनके पोस्ट अक्सर ट्रेंड करते हैं। उनकी हर नई पोस्ट पर फैंस उत्साह से प्रतिक्रिया देते हैं और उनके अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0