लखीमपुर खीरी : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोतवाली सदर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Aug 16, 2026 - 18:40
 0  0
लखीमपुर खीरी : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, कोतवाली सदर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी पर पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में मु०अ०सं० 0660/2026, धारा 70(1) बीएनएस बनाम 03 नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा संलिप्त अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन के क्रम में तथा  अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व  सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक महोदय के कुशल नेतृत्व में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटना के मात्र 24 घंटे के अंदर सभी 03 नामजद अभियुक्तों को देवकली रोड पुलिया के पास से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0