लखीमपुर खीरी : यूरिया खाद तस्करी में तीन गिरफ्तार

Aug 6, 2026 - 17:00
 0  3
लखीमपुर खीरी : यूरिया खाद तस्करी में तीन गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा संचालित कवच योजना के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) खीरी के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पलिया महोदय के निकट पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर के नेतृत्व में सम्पूर्णानगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.08.2026 को बसही कवच पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन व्यक्तियों को 1.धनबहादुर चौधरी पुत्र आशुराम चौधरी 2. रमेश चौधरी पुत्र भुवन चौधरी 3. विकाश चौधरी पुत्र दम्मर चौधरी निवासीगण ग्राम गोकुलपुर लक्ष्मीपुर जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र को साइकिल से यूरिया खाद की तस्करी करते हुये पकड़ा गया । चुकि उक्त सामान की तस्करी नेपाल राष्ट्र की जा रही थी व कोई कागजात न होने के कारण कब्जे पुलिस मे लिया गया । उक्त बरामद माल को श्रीमान सीमा शुल्क अधिकारी महोदय पलिया , जनपद लखीमपुर खीरी के यहाँ वास्ते आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0