अयोध्या: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन, रुदौली में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी के पहले अयोध्या आगमन पर रुदौली में भव्य स्वागत हुआ। कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

Jan 12, 2026 - 17:26
Jan 21, 2026 - 21:57
 0  21
अयोध्या: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी का पहला अयोध्या आगमन, रुदौली में हुआ ऐतिहासिक स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष बोले, PRV 112 बाद में पहुंचती है, आपके विधायक पहले

अयोध्या/रुदौली, अचल वार्ता। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम अयोध्या आगमन पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

रुदौली के लोकप्रिय विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में रामसनेही घाट, मवई, कूढ़ा सादात और टाटी बाबा देव स्थल सहित विभिन्न स्थानों पर अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों की गूंज, गगनभेदी जयकारे और फूल-मालाओं से सजे स्वागत स्थलों ने पूरे क्षेत्र को भाजपा रंग में रंग दिया।

विधायक रामचंद्र यादव की प्रदेश अध्यक्ष ने की सराहना

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा,

“जिस आत्मीयता, ऊर्जा और अपनत्व के साथ रुदौली में मेरा स्वागत किया गया है, उससे मैं अभिभूत हूं। विधायक रामचंद्र यादव ऐसे जनप्रतिनिधि हैं, जो जनता के बीच सबसे पहले पहुंचते हैं। कई बार PRV 112 बाद में पहुंचती है, लेकिन आपके विधायक पहले मौके पर होते हैं।”

उन्होंने रुदौली विधानसभा क्षेत्र को गौरवशाली बताते हुए कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं का समर्पण और संगठनात्मक मजबूती भाजपा की ताकत है।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और जोश

अपने प्रिय नेतृत्व के स्वागत को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह, जोश और गर्व देखने को मिला। यह भव्य आयोजन न केवल संगठन की मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि रुदौली क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, अनुशासन और ऊर्जा का सशक्त प्रदर्शन भी साबित हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष के इस प्रथम आगमन ने रुदौली विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और मजबूत किया है।

- वीरेन्द्र यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0