अयोध्या: समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का लक्ष्य: लल्लू सिंह

अयोध्या के पूराबाजार में आयोजित चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का लक्ष्य है। मोदी-योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही हैं।

Jan 23, 2026 - 22:34
Jan 26, 2026 - 22:11
 0  2
अयोध्या: समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार का लक्ष्य: लल्लू सिंह

पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाना ही केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार का मूल उद्देश्य है। यह विचार उन्होंने पूरा मंडल के अलावलपुर गांव में आयोजित किसान श्रमिक – विकसित भारत : जी राम जी चौपाल को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चल रही सरकार

लल्लू सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की अंत्योदय की सोच का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना था। इसी विचारधारा को अपनाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अंत्योदय कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, सड़क योजना और चतुर्भुज योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया।

उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है। सरकार गरीब, किसान, श्रमिक और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

जनकल्याणकारी योजनाओं से बदली लोगों की ज़िंदगी

पूर्व सांसद ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा

  • गरीब बेटियों के विवाह के लिए अनुदान,
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान,
  • स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय,
  • किसान सम्मान निधि,

हर घर नल योजना के तहत शुद्ध पेयजल, तथा घर-घर बिजली जैसी योजनाएं लागू की गई हैं,जिनका सीधा लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।

भाजपा नेताओं ने भी किया संबोधन

मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल को महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. राकेश मणित्रिपाठी, तिलकराम मौर्य, रामप्रीत वर्मा, पूर्व महामंत्री शारदा यादव, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा और पूर्व प्रधान योगेश मिश्रा ने भी संबोधित किया।

भारी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष कालका सिंह, प्रधान विमलेश राज, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, मंडल उपाध्यक्ष रमेश वर्मा, रामगोपाल माझी, संतराम यादव, रमेश पांडे, शोभाराम वर्मा, आनंद सिंह पिंटू, गुड़िया बीडीसी, मंसाराम निषाद, प्रमोद मौर्य, विनीत पांडे, पूर्व प्रधान सुखराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चौपाल का समापन विकसित भारत, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0