पीलीभीत : तहसीलदार ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
पूरनपुर/पीलीभीत, अचल वार्ता। पूरनपुर देहात के मनरेगा भवन में चल रहे SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्य का तहसीलदार आशीष गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौजूद बीएलओ तथा संबंधित कर्मचारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
तहसीलदार ने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन से जुड़े सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि किसी भी मतदाता का नाम सूची से छूटने न पाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक मतदाता पहचान की सुविधा पहुंचना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
निरीक्षण के दौरान नरेगा भवन में आए मतदाताओं की समस्याओं को भी उन्होंने तत्परता से सुना और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।इसी क्रम में पूरनपुर प्रधान रहनुमा बेगम के प्रतिनिधि दानिश हुसैन ने तहसीलदार से वार्ता कर भाग संख्या 269, 280 और 289 के बूथों को भी नरेगा भवन में शिफ्ट कराए जाने की मांग रखी।
उन्होंने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के लोगों को वर्तमान बूथ लोकेशन तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि यह बूथ नरेगा भवन में स्थानांतरित कर दिए जाएं तो मतदाताओं को मतदान व संबंधित कार्यों में काफी सुविधा होगी।तहसीलदार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि यदि स्थल परिवर्तन से आमजन को सुविधा होती है तो आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, बीएलओ व कई ग्रामीण मौजूद रहे। रोजगार सेवक लतीफ अहमद ने बताया मतदाता पुनरीक्षण कार्य बहुत जोरों से चल रहा है। लगातार घर-घर जाकर टीम काम कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0