अयोध्या में विशेष पुनरीक्षण-2026: 17,621 दावे-आपत्तियां प्राप्त, 1,618 का निस्तारण
अयोध्या में विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत 26,371 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावा-आपत्ति की प्रक्रिया जारी है, अब तक 1,618 मामलों का निस्तारण किया गया।
अयोध्या , अचल वार्ता। जिला निर्वाचन अधिकारी, अयोध्या कार्यालय द्वारा विशेष पुनरीक्षण-2026 को लेकर दैनिक बुलेटिन जारी किया गया है। जारी रिपोर्ट के अनुसार 06 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 (शाम 5 बजे) तक मतदाता सूची से संबंधित बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।
6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावा-आपत्ति की अवधि
विशेष पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित दावे और आपत्तियां 06 जनवरी 2026 से 06 फरवरी 2026 तक दर्ज की जा सकती हैं।
राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलओ एजेंटों की स्थिति
जनपद अयोध्या में कुल 7,458 बीएलओ एजेंट राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए हैं।
हालांकि अब तक बीएलओ एजेंटों द्वारा मतदाता नाम जोड़ने (प्रपत्र-6), संशोधन (6क) अथवा विलोपन (प्रपत्र-7) से संबंधित कोई दावा या आपत्ति दर्ज नहीं की गई है।
अब तक प्राप्त कुल दावे-आपत्तियां
प्रकाशन से पूर्व और पश्चात प्राप्त आंकड़ों के अनुसार—
- प्रपत्र-6 (नाम जोड़ने) : 15,767
- प्रपत्र-6क (संशोधन) : 13
- प्रपत्र-7 (विलोपन) : 1,142
- प्रपत्र-8 (संशोधन/स्थानांतरण) : 9,449
- कुल प्राप्त आवेदन : 26,371
निस्तारण की स्थिति
अब तक कुल 1,618 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है, जिसमें—
- प्रपत्र-6 : 891
- प्रपत्र-8 : 727
अधिकारी का संदेश...
निर्वाचन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन कराने या विलोपन से संबंधित आवेदन अवश्य करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची त्रुटिरहित तैयार की जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0