कचहरी में चली गोली, 48 घंटे में पुलिस का एक्शन—तीनो हमलावर किए गए गिरफ्तार

Apr 9, 2026 - 10:36
Apr 9, 2026 - 11:13
 0  17
कचहरी में चली गोली, 48 घंटे में पुलिस का एक्शन—तीनो हमलावर किए गए गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । कचहरी परिसर में 6 अप्रैल को अधिवक्ता को गोली मारकर घायल करने की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में कोतवाली सदर पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में जसकरन राज उर्फ जे.के. राज पुत्र नत्थूलाल, शिवम राज ज्ञानी उर्फ विराट राज तथा अनुरुद्ध राज उर्फ बल्लू पुत्रगण जसकरन राज निवासी मोहल्ला कमलापुर, थाना कोतवाली सदर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को 8 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0