राई बीडीपीओ कार्यालय में सेवा सेतू कैंप का हुआ आयोजन, 20 विभागों ने स्टॉल लगा दी योजनाओं की जानकारी
सोनीपत , अचल वार्ता । सेवा संकल्प अभियान के माड्यूल सेवा सेतू अभियान के तहत ब्लाॅक राई में कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से अधिकारियो ने राई ब्लाॅक के नागरिकों को सरकारी योजनाओं से अवगत करवाया व पात्र नागरिकों के मौके पर पंजीकरण भी किए गए। कैंप मे 20 विभागों ने स्टॉल लगाकर राई बीडीपीओ कार्यालय में स्टाल लगाकर अपने विभाग से संबंधित योजनाओ की जानकारी दी। कैंप मे ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन सीमा खत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए सभी स्टॉल का अवलोकन किया व आमजन को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0