लखीमपुर खीरी: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 21 अप्रैल 2026 से अगली सूचना तक विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा।
गर्मी और लू के चलते लिया गया फैसला
जिला प्रशासन द्वारा यह निर्णय भीषण गर्मी, तापमान में लगातार वृद्धि और लू के खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यालय इस आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को इसकी निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
स्कूल समय में बदलाव से अभिभावकों और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि दोपहर की तेज गर्मी से बचाव संभव हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0