अयोध्या: सपा नेता चौधरी शहरयार ने मृतक रामसूरत रावत के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, दी आर्थिक सहायता

मवई अयोध्या में विद्युत स्पर्शघात से मृत रामसूरत रावत के परिजनों से सपा नेता चौधरी शहरयार ने मिलकर ढांढस बंधाया, आर्थिक सहायता दी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

Jan 25, 2026 - 10:00
Feb 1, 2026 - 21:40
 0  3
अयोध्या: सपा नेता चौधरी शहरयार ने मृतक रामसूरत रावत के परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस, दी आर्थिक सहायता

मवई, अयोध्या ,अचल वार्ता। मवई ब्लॉक क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला गांव में विद्युत स्पर्शघात से हुई रामसूरत रावत की दर्दनाक मौत के बाद समाजवादी पार्टी के नेता चौधरी शहरयार मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया।

इस दौरान सपा नेता चौधरी शहरयार ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग

चौधरी शहरयार ने प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र दिलाया जाए, जिससे परिवार को राहत मिल सके। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी संदेश देते हुए कहा कि

“हम मृतक के छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ खड़े हैं और आगे भी हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।”

मौजूद रहे ये लोग

इस अवसर पर परीदीन रावत, रामदास यादव, रमेश यादव सहित अन्य ग्रामीण और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- प्रदीप कुमार यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0