रुपया 9 पैसा बढ़त के साथ 87.79 प्रति डॉलर

Oct 24, 2025 - 21:01
Nov 11, 2025 - 21:49
 0  0
रुपया 9 पैसा बढ़त के साथ 87.79 प्रति डॉलर

मुंबई, अचल वार्ता। वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नौ पैसे की बढ़त के साथ 87.79 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि विदेशी पूंजी की निकासी ने तेज बढ़त को रोक दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.78 पर खुला। फिर मामूली गिरावट के साथ 87.79 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.88 पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.01 पर आ गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0