लखीमपुर खीरी: नकहा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

लखीमपुर खीरी के नकहा ब्लॉक स्थित संविलियन विद्यालय अम्बरसोत में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। शिक्षकों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

May 10, 2026 - 18:44
May 10, 2026 - 19:20
 0  1
लखीमपुर खीरी: नकहा में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
  • सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में हुआ भव्य कार्यक्रम, नकहा ब्लॉक के शिक्षकों को किया गया सम्मानित
  • सम्मान एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में शामिल हुए सदर विधायक, एआरपी व नोडल शिक्षकों को भी मिला सम्मान

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। नकहा ब्लॉक के संविलियन विद्यालय अम्बरसोत में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में योगेश वर्मा तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पवन गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी नकहा शत्रुघ्न सरोज मौजूद रहे। इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों में नसीम बेगम, रमजान अली, एजाज अहमद, राजेंद्र प्रसाद, सुषमा देवी, मनोरमा वर्मा और हृदेश कुमार शामिल रहे। सभी शिक्षकों का माल्यार्पण कर उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

  कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक के एआरपी, सभी न्याय पंचायतों के नोडल शिक्षकों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला महिला संयोजिका एवं ब्लॉक मंत्री श्रुति दीक्षित ने कहा कि शिक्षक कभी वास्तव में सेवानिवृत्त नहीं होते। वे जीवनभर समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक न केवल बच्चों को शिक्षा देते हैं बल्कि उनमें संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं। 

 कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की। समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0