गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन, वायुसेना का भव्य फ्लाई पास्ट
गणतंत्र दिवस 2026पर भारतीय वायुसेना का शक्तिशाली फ्लाई पास्ट, ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन, राफेल, सुखोई, अपाचे और स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन,
नई दिल्ली, अचल वार्ता । भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कर्तव्य पथ का आसमान भारतीय वायुसेना (IAF) के अदम्य साहस, अनुशासन और अत्याधुनिक मारक क्षमता का भव्य प्रदर्शन करेगा। इस वर्ष के फ्लाई पास्ट का सबसे बड़ा आकर्षण विशेष रूप से तैयार किया गया ‘सिंदूर’ फॉर्मेशन होगा, जो पिछले वर्ष पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का प्रतीक है।
‘सिंदूर’ फॉर्मेशन में 7 शक्तिशाली फाइटर जेट
इस ऐतिहासिक फॉर्मेशन में भारतीय वायुसेना के कुल 7 अत्याधुनिक लड़ाकू विमान शामिल होंगे—
- 2 राफेल
- 2 मिग-29
- 2 सुखोई-30
- 1 जैगुआर फाइटर जेट
इन विमानों की गर्जना कर्तव्य पथ के ऊपर देश की सैन्य ताकत का अहसास कराएगी।
फ्लाई पास्ट में कुल 29 विमान
भारतीय वायुसेना के अनुसार, इस वर्ष फ्लाई पास्ट में कुल 29 विमान भाग लेंगे, जिनमें—
- 16 फाइटर जेट
- 4 ट्रांसपोर्ट (मालवाहक) विमान
- 9 हेलीकॉप्टर शामिल होंगे
फ्लाई पास्ट की शुरुआत चार MI-17 हेलीकॉप्टरों के ध्वज फॉर्मेशन से होगी, जो राष्ट्रीय ध्वज के साथ थल सेना, नौसेना और वायुसेना के ध्वज लहराते हुए देश को गौरवान्वित करेंगे।
प्रभावशाली फॉर्मेशन करेंगे रोमांचित
वायुसेना के विमान प्रहार, गरुड़, अर्जन, वरुणा, वजरंग और विजय जैसे प्रभावशाली फॉर्मेशन में अपनी सटीक और अनुशासित उड़ान का प्रदर्शन करेंगे।
‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष को समर्पित आयोजन
गणतंत्र दिवस 2026 का आयोजन विशेष रूप से ‘वंदे मातरम’ के गौरवशाली 150 वर्षों को समर्पित है। पूरे समारोह में राष्ट्रगीत की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देगी। वायुसेना का बैंड इस अवसर पर देशभक्ति से जुड़ी विशेष धुनें बजाकर माहौल को और भावुक बनाएगा।
नेतृत्व और अनुशासन का प्रतीक वायुसेना
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह में,स्क्वाड्रन लीडर हेमंत सिंह कन्यार गार्ड ऑफ ऑनर के कमांडर होंगे। कर्तव्य पथ पर ध्वजारोहण का जिम्मेदारी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता ढांकर निभाएंगी। स्क्वाड्रन लीडर जगदेश कुमार के नेतृत्व में वायुसेना का मार्चिंग दल सटीक कदमताल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेगा।
समापन में दिखेगा स्वदेशी सैन्य सामर्थ्य
- फ्लाई पास्ट के अंतिम चरण में—
- राफेल
- सुखोई-30
- C-295
- अपाचे।
- स्वदेशी LCH ‘प्रचंड’
जैसे विमान शामिल रहेंगे। इसके साथ ही तीनों सेनाओं के स्वदेशी हथियार और उपकरण भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का सशक्त संदेश देंगे।
शौर्य और संस्कृति का संगम
समारोह की शुरुआत 100 सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा पारंपरिक युद्ध-संगीत के साथ होगी, जो कर्तव्य पथ पर शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत संगम प्रस्तुत करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0