अयोध्या: रैगिंग एक संज्ञेय अपराध: प्रो. एसएस मिश्र
अचल वार्ता,अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में साप्ताहिक दीक्षारंभ कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष विज्ञान एवं कुलानुशासक प्रो. एस एस मिश्र ने पॉजिटिव थिंकिंग एवं एंटी रैगिंग विषय पर छात्रों को संबोधित किया।
प्रो. मिश्र ने छात्रों को सचेत किया कि रैगिंग की परिधि में क्या-क्या आता है, किस तरह इसके उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। रैगिंग एक संज्ञेय अपराध है, इसमें लिप्त पाए जाने पर प्रवेशित विद्यार्थियों को अर्थदण्ड, निश्चित समय के लिए निष्कासन, सस्पेंशन, सेमेस्टर से निष्कासन, नामांकन समाप्त कर विधिक कार्यवाही तक की कार्यवाही हो सकती है।
संस्थान के सहायक आचार्य अनुराग सोनी ने बताया कि योग को अपना कर अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ अच्छे व्यक्तित्व को प्राप्त किया जा सकता है। विभागाध्यक्ष प्रो. एसके रायजादा ने प्रो एसएस मिश्र एवं डॉ.अनुराग सोनी का विभाग की ओर से औपचारिक स्वागत किया। संचालन डॉ. अभिषेक सिंह एवं डॉ. पीके द्विवेदी ने किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0