अयोध्या : 19 मार्च को राम मंदिर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, करीब 4 घंटे रहेंगी अयोध्या में – श्रद्धालुओं के दर्शन रहेंगे बंद
राम मंदिर भवन निर्माण समिति की बैठक में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे पर चर्चा हुई। राष्ट्रपति करीब 4 घंटे राम मंदिर परिसर में रहेंगी, इस दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन बंद रहेंगे।
अयोध्या, अचल वार्ता। अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में चल रही भवन निर्माण समिति की तीन दिवसीय बैठक का आज दूसरा दिन रहा। बैठक से पहले समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
उन्होंने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित अयोध्या दौरे और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
19 मार्च को राम मंदिर पहुंचेंगी राष्ट्रपति
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 मार्च को सुबह लगभग 11 बजे राम मंदिर परिसर पहुंचेंगी और करीब चार घंटे तक मंदिर परिसर में रहेंगी।
राष्ट्रपति के दौरे के दौरान श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सकेंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष योजना तैयार की जा रही है।
राम मंदिर का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा
भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि राम मंदिर का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब केवल दो प्रमुख कार्य बाकी हैं – हुतात्मा स्मारक और अस्थायी मंदिर का निर्माण।
सूर्य तिलक परंपरा के लिए 10 साल का अनुबंध
रामलला के सूर्य तिलक की परंपरा को बनाए रखने के लिए सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट (CBRI) और ऑप्टिका कंपनी के साथ 10 साल का अनुबंध किया गया है। इसके माध्यम से सूर्य तिलक की व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।
राष्ट्रपति दौरे के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगी व्यवस्थाएं
नृपेंद्र मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खोल दी जाएंगी।
इसके बाद प्रतिदिन करीब 5 हजार श्रद्धालु पास के आधार पर परकोटा सहित मंदिर परिसर में स्थित सभी मंदिरों के दर्शन कर सकेंगे।
राम मंदिर से जुड़ी इस महत्वपूर्ण बैठक और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की तैयारियां तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0