अयोध्या : सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की महापंचायत की तैयारियां पूरी 121 गांवों के 20 हजार लोगों को भेजा गया निमंत्रण
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज की बहुप्रतीक्षित महापंचायत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यह ऐतिहासिक आयोजन आगामी 2 और 3 दिसंबर को विकास खंड पूरा क्षेत्र के ग्राम सभा ज्ञानापुर में समाजसेवी हनुमान सिंह और अजीत सिंह के तत्वावधान में संपन्न होगा। आयोजन की रूपरेखा को लेकर राजा दशरथ समाधि स्थल प्रांगण पूरा में समाज के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष भगवान बक्श सिंह और संरक्षक गुरूप्रसाद सिंह ने की, जबकि संचालन डा. टी. बी. सिंह ने किया। बैठक में महापंचायत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 14 कोष के सूर्यवंशी मुखिया जनों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। आयोजकों ने बताया कि महापंचायत के बाद एक विशाल भंडारे का आयोजन भी होगा, जिसमें अयोध्या सहित आसपास के जिलों के 121 गांवों से लगभग 20 हजार क्षत्रिय भाइयों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक विशेष आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें समाज के वरिष्ठजन और प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजक हनुमान सिंह ने कहा कि यह महापंचायत समाज की एकता, शिक्षा और प्रगति की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। उन्होंने सभी सूर्यवंशी बंधुओं से एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की और सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0