पीलीभीत: यातायात माह में चला विशेष अभियान, 74 चालान, 22 डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई
पीलीभीत, अचल वार्ता। यातायात माह के तहत पीलीभीत यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को जिलेभर में व्यापक जागरूकता और चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में संचालित किया गया।
सुबह से शुरू हुए अभियान में यातायात प्रभारी सहित पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमन हटवाया तथा वाहन चालकों को नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया। विभिन्न चौराहों पर छात्र-छात्राओं और आमजन को हेलमेट, सीटबेल्ट, ओवरस्पीड व मोबाइल उपयोग जैसी गलतियों के प्रति सचेत किया गया।अभियान के दौरान नियम तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई।
कुल 74 चालान काटे गए और 67,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। साथ ही 22 डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई।यातायात पुलिस ने अपील की है कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है, इसलिए प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0