पीलीभीत : बीएलओ घर बैठ कागजों में कर रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य

Nov 17, 2025 - 17:38
Jan 11, 2026 - 19:20
 0  1
पीलीभीत : बीएलओ घर बैठ कागजों में कर रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य

डीएम, एसडीएम के आदेश को ठेंगा दिखाते पूरनपुर क्षेत्र के बीएलओ 

पीलीभीत, अचल वार्ता। जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि बीएलओ गांव-गांव, घर-घर जाकर एसआईआर वाले फॉर्म वितरित करें, ताकि वोटर सूची सुधार का काम समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके। लेकिन पूरनपुर क्षेत्र, खासकर ग्रामीण इलाकों में हालात बिल्कुल उलटे बताए जा रहे हैं।

  कई गाँवों के लोगों ने आरोप लगाया कि बीएलओ घर-घर नहीं पहुँच रहे, बल्कि किसी मोहल्ले में, एक जगह पर या किसी जनप्रतिनिधि के घर बैठकर ही फार्म बांट रहे हैं। 

  ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ज़रूरत के मुताबिक दो फॉर्म मांगने पर सिर्फ एक ही फॉर्म देकर काम निपटा दिया जाता है। इससे किसान, मजदूर और महिलाएँ बिना काम के बार-बार दौड़ने को मजबूर हो रही हैं। लोगों ने मांग की है कि अधिकारी फॉर्म वितरण की जमीनी स्थिति की जांच कराएं और घर-घर अभियान को उसी मंशा के अनुसार सख्ती से लागू करवाएं, जैसा आदेशों में कहा गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0