असम में पीएम मोदी ने किया आईआईएम और राष्ट्रीय डाटा केंद्र का उद्घाटन

Feb 14, 2026 - 16:21
Feb 14, 2026 - 17:12
 0  1
असम में पीएम मोदी ने किया आईआईएम और राष्ट्रीय डाटा केंद्र का उद्घाटन

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) की शुरुआत करते हुए एक उच्च तकनीक वाले डेटा केंद्र का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के कामरूप जिले के आमिंगांव में स्थापित पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय डेटा केंद्र का लचित घाट से डिजिटल माध्यम से उद्घाटन भी किया। इस अत्याधुनिक डेटा केंद्र की स्वीकृत क्षमता 8.5 मेगावाट और प्रति रैक 10 किलोवाट की औसत क्षमता है।

 यह डेटा केंद्र विभिन्न सरकारी विभागों के महत्वपूर्ण अनुप्रयोगों का संचालन करेगा और अन्य एनडीसी के लिए आपदा पुन:प्राप्ति केंद्र के रूप में भी कार्य करेगा। मोदी ने पीएम-ईबस सेवा योजना के तहत 225 इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0