अयोध्या: संगठन विशेष के कार्यक्रम को लेकर जारी आदेश का विरोध, बीएसए को ज्ञापन
अचल वार्ता, अयोध्या। एक संगठन विशेष के कार्यक्रम में जनपद के शिक्षकों व छात्रों को प्रतिभाग करने के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध जताया है। इसे लेकर शनिवार को एक ज्ञापन भी प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार पाण्डेय को दिया।
प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय ऑडिटर नीलमणि त्रिपाठी ने कहा इस प्रकार के तुगलकी की आदेश मानने को शिक्षक बाध्य नहीं है । जिला मंत्री डॉ चक्रवर्ती सिंह ने कहा यह कोई सरकारी कार्यक्रम नहीं है। अतः सरकारी कार्यक्रम ना होने के बाद भी बेसिक शिक्षा अधिकारी और सहायक शिक्षा निदेशक द्वारा शिक्षकों को निर्देशित किया जाना विधि सम्मत नहीं है। संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा। जनपद के प्राथमिक शिक्षक संघ के सच्चे सिपाही इसका बहिष्कार करेंगे।
ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र कुमार भारती, अविनाश कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रामानुज तिवारी, राम सुरेश, सत्येंद्र गुप्ता, धीरज शुक्ला, महेंद्र यादव, ओम प्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0