ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स: जब भारतीय सेना की एक एक्सरसाइज से कांप उठा था पाकिस्तान, साइकोलॉजिकल वॉर की मास्टर स्ट्रैटेजी

ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स 1986 में भारतीय सेना की सबसे बड़ी सैन्य एक्सरसाइज थी, जिसने बिना युद्ध के ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। जानिए इस साइकोलॉजिकल वॉर की पूरी कहानी।

Jan 28, 2026 - 11:31
Feb 6, 2026 - 16:19
 0  1
ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स: जब भारतीय सेना की एक एक्सरसाइज से कांप उठा था पाकिस्तान, साइकोलॉजिकल वॉर की मास्टर स्ट्रैटेजी

नई दिल्ली, अचल वार्ता।

भारत और पाकिस्तान के बीच दशकों से चले आ रहे तनाव के इतिहास में भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स’ आज भी रणनीतिक और मनोवैज्ञानिक युद्ध का बेहतरीन उदाहरण माना जाता है। करीब 40 साल पहले हुए इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान को इस कदर घबराहट में डाल दिया था कि उसे भारत के साथ बड़े युद्ध की आशंका सताने लगी थी।

1947 में आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 1948, 1965, 1971 और 1984  में चार बड़े सैन्य संघर्ष हो चुके हैं। खासतौर पर 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के दो टुकड़े होकर बांग्लादेश के अस्तित्व में आने के बाद इस्लामाबाद बदले की भावना से भर गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर की लाइन ऑफ कंट्रोल  पर तनाव और गोलीबारी आम हो गई।

इसी पृष्ठभूमि में भारतीय थलसेना ने ‘ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स’ की योजना बनाई। यह एक विशाल सैन्य अभ्यास  था, जिसे जनवरी 1986 में राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तान में अंजाम दिया गया। उस समय यह भारतीय उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी सैन्य एक्सरसाइज मानी जाती थी।

इस ऑपरेशन में करीब 4 लाख सैनिक, 4000 टैंक, 300 फाइटर एयरक्राफ्ट, 400 आर्टिलरी रेजिमेंट्स और आधुनिक हथियार प्रणालियों को शामिल किया गया। फाइटर जेट्स में मिग-21 और सुखोई-7 जैसे विमान शामिल थे। इसका नेतृत्व तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कृष्णा एस. ब्रार ने किया।

ऑपरेशन का समय भी बेहद रणनीतिक था—

गणतंत्र दिवस परेड के तुरंत बाद। भारतीय वायुसेना ने इसके साथ ‘ऑपरेशन फोक ट्रॉट’ चलाया, जिसमें एलओसी के पास लो-लेवल फ्लाइंग की गई। वहीं भारतीय नौसेना ने अरब सागर में अपनी सैन्य गतिविधियां तेज कर दीं। हालात इतने गंभीर दिखने लगे कि अमेरिकी सैटेलाइट्स ने भी भारतीय सैन्य मूवमेंट को रिकॉर्ड कर लिया।

हालांकि यह केवल एक सैन्य अभ्यास था, लेकिन इसके पैमाने और टाइमिंग ने पाकिस्तान को यह विश्वास दिला दिया कि भारत किसी भी समय निर्णायक कार्रवाई कर सकता है। यही वजह है कि ऑपरेशन ब्रासस्टैक्स को आज भी साइकोलॉजिकल वॉर का मास्टरस्ट्रोक माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0