अयोध्या: 15 मार्च को पटना में सवर्ण समाज की तय होगी दिल्ली रथ यात्रा कूच करने की रणनीति
अयोध्या/पटना, अचल वार्ता। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति की बैठक हिंदी साहित्य भवन कदमकुआं पटना बिहार में दि०15 मार्च रविवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से आहूत की गई है।
उक्त बैठक में समय से पहुंचकर 24 अक्टूबर 2026 आचार्य चाणक्य की जन्मभूमि पाटिलपुत्र पटना बिहार से दिल्ली को निकलने वाली रथयात्रा की तैयारी पर अपने अपने विचार एवं सुझाव पहुचकर देनें की अपील किया । जिससे सभी छ मांगों आरक्षण आर्थिक आधार पर पूरे देश में लागू हो।
योग्यता आधारित पद पर किसी भी प्रकार का आरक्षण लागू न हो।सवर्ण आयोग का गठन किया जाय।समान नागरिक संहिता पूरे देश में लागू हो।भगवान परशुराम के प्राकट्य दिवस (अक्षय तृतीया)पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाय।भगवान परशुराम का भव्य मंदिर श्री रामजन्मभूमि परिसर में निर्माण किया जाय। यूजीसी काला कानून तत्काल वापस लिए जाने के समर्थन में संसद भवन के घेराव की रणनीति तय हो। जिससे राष्ट्रहित में पूरे देश में उक्त मांगों को लागू करने हेतु भारत सरकार को बाध्य होना पड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0