पीलीभीत : सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई नेताजी की 86वीं जयंती

Nov 23, 2025 - 09:31
Jan 18, 2026 - 10:42
 0  2
पीलीभीत : सयुस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई नेताजी की 86वीं जयंती

पूरनपुर,पीलीभीत, अचल वार्ता। समाजवादी आंदोलन के आधार स्तंभ, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेताजी मुलायम सिंह यादव की 86वीं जयंती समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” के आवास पर गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में समाजवादी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नेताजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

  कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष श्री संजय सिंह यादव ने की, जबकि वरिष्ठ समाजवादी नेता उमाशंकर यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संचालन ओम शर्मा द्वारा किया गया।

 जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयोजक एवं सयुस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार “राजू” ने भावुक शब्दों में कहा कि नेताजी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि संघर्ष, सादगी और समाजवादी विचारधारा की जीवंत पहचान थे। हम सभी का दायित्व है कि उनके अधूरे सपनों को पूरा करें और समाजवादी मूल्यों को घर-घर तक पहुँचाएँ।

  मुख्य अतिथि उमाशंकर यादव ने नेताजी के साथ बिताए अपने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की राजनीति में सेवा, संघर्ष और सिद्धांतों की अद्वितीय मिसाल रहा है। विभिन्न वक्ताओं ने भी नेताजी की समाजवादी यात्रा और उनकी प्रेरणादायी सोच पर प्रकाश डाला।समाजवादी छात्र सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने कहा कि नेताजी ने गरीब, किसान और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

   सपा नेता कल्याण सिंह सरोज ने कहा कि नेताजी की राजनीति सेवा और सिद्धांतों पर आधारित थी। सपा नेता सतीश वर्मा ने उन्हें प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाला दूरदर्शी नेता बताया।जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओमकार भारती ने कहा कि नेताजी ने युवाओं को नए अवसर और समाजवादी आंदोलन को नवीन ऊर्जा प्रदान की।

  यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष संजय खान ने कहा कि समाजवाद को मजबूत बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। महिला सभा अध्यक्ष मीता सिंह और नगर अध्यक्ष मीनू शर्मा ने महिलाओं के अधिकार और सम्मान को लेकर नेताजी के महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

  कार्यक्रम में अहीद खान, नाबीर अली मंसूरी, अनिल शर्मा, डॉ. वख़्श, भगवान दीन वर्मा, ठाकुरदास, आकाश भारती, इमरान वली खां सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।अंत में नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया और समाजवादी विचारधारा को सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0