अयोध्या: रसूलाबाद में नारायण बजाज शोरूम का हुआ शुभारंभ
अयोध्या के पूराबाजार क्षेत्र में दर्शननगर–रसूलाबाद मार्ग पर नारायण बजाज शोरूम का शुभारंभ हुआ। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अब ग्रामीण क्षेत्र में बजाज बाइक और फाइनेंस सुविधा उपलब्ध होगी।
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। दर्शननगर रसूलाबाद मार्ग पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रसूलाबाद के समीप नारायण बजाज शोरुम का शुभारंभ रविवार को हुआ।मुख्य अतिथि पूर्व कार्यवाहक जिला पंचायत अध्यक्ष करुणाकर पांडेय, बृजेंद्र त्रिपाठी ने फीता काटकर नारायण बजाज शोरूम का उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि करुणाकर पांडेय ने कहा कि रसूलाबाद सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को नए बाइक के लिए अब भटकना नहीं होगा। अब लोगों को बजाज बाइक आसानी से मिल जाएगा। प्रोपराइटर आशीष सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के रसूलाबाद में बाइक का कोई शोरूम नही था जिसके कारण लोगों को समस्या होती थी। रविवार को नारायण बजाज शोरूम का शुभारंभ हुआ। अब नए बाइक खरीदना लोगो के लिए आसान हो गया। बताया कि बजाज की सभी मॉडल और फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है। संरक्षक गिरजाशंकर सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
शुभारंभ अवसर पर ग्रामोदय ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस रामपुर सरधा के चेयरमैन डॉ संदीप सिंह, उमाशंकर सिंह, अम्बरीष सिंह, मानस सिंह, सुधाकर दूबे, रमन दूबे, अधिवक्ता हरि शंकर तिवारी, बलराम दूबे, अरुण तिवारी, दिनेश राणा, अखिलेश तिवारी, अंकुर पांडेय, रंगनाथ पांडेय, आशुतोष सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0