मीरा-भायंदर डबल डेकर फ्लाईओवर विवाद: 100 करोड़ का प्रोजेक्ट बना बोतलनेक, सोशल मीडिया पर उठे सवाल
मीरा-भायंदर में मेट्रो लाइन-9 के तहत बने डबल डेकर फ्लाईओवर की डिजाइन पर विवाद। फोर लेन से टू लेन बनने पर लोगों ने जताई दुर्घटना और ट्रैफिक जाम की आशंका।
मुंबई, अचलवार्ता। मुंबई के मीरा-भायंदर इलाके में मेट्रो लाइन-9 प्रोजेक्ट के तहत बने नए डबल डेकर फ्लाईओवर को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से बने इस फ्लाईओवर की सबसे बड़ी खामी यह बताई जा रही है कि यह शुरुआत में फोर लेन है, लेकिन आगे चलकर अचानक सिर्फ टू लेन में सिमट जाता है।
सोशल मीडिया पर ‘डेथ ट्रैप’ और ‘आसमान का जाम’ फ्लाईओवर की डिजाइन सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं।
यूज़र्स ने इसे इंजीनियरिंग का अद्भुत नमूना बताते हुए तंज कसा और इसे ‘डेथ ट्रैप’, ‘आसमान में लगने वाला जाम’ जैसे नाम दे दिए।
लोगों का कहना है, कि फोर लेन से अचानक टू लेन में बदलने के कारण यह फ्लाईओवर बोतलनेक बन सकता है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम,और दुर्घटनाओं का खतरा काफी बढ़ जाएगा।
MMRDA ने खारिज किया डिजाइन में खामी का आरोप
विवाद बढ़ने के बाद मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) ने सफाई दी है।
MMRDA के मुताबिक,
फ्लाईओवर का यह लेआउट राइट ऑफ वे की सीमाओं और भविष्य की विस्तार योजना को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
अथॉरिटी ने किसी भी तरह की डिजाइन खामी से इनकार किया है।
विपक्ष का हमला: “भाजपा सरकार में जानलेवा चमत्कार आम” इस मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा—
“महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग का चमत्कार। महाराष्ट्र हो या मध्य प्रदेश, भाजपा सरकार में ऐसे जानलेवा चमत्कार आम हो चुके हैं। जनता परेशान हो या हादसों में जान गंवाए, सरकार को रत्ती भर फर्क नहीं पड़ता। ”वहीं शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी डिजाइन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक बढ़ेगा और डिजाइन को बेहतर बनाया जा सकता था।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0