लखीमपुर खीरी: जिलाधिकारी खीरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन

Jun 21, 2026 - 20:17
 0  2
लखीमपुर खीरी: जिलाधिकारी खीरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सामुहिक योगाभ्यास का आयोजन

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिर्जव पुलिस लाईन व नवीन मण्डी स्थल राजापुर लखीमपुर खीरी में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 कार्यक्रम में जिलाधिकारी खीरी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया और योगासन का अभ्यास किया । इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ने योग की नियमित दिनचर्या पर बल देते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं नागरिकों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके ।

 कार्यक्रम में खीरी पुलिस सहित जिले के विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे । कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया । सामूहिक योगाभ्यास के दौरान विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया गया, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना रहा। 

जनपद खीरी पुलिस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य, फिटनेस एवं जन-जागरूकता का संदेश दिया गया । खीरी पुलिस इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करती है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0