आईटीआई अलीगंज में मारुति सुजुकी का कैंपस ड्राइव, 270 अभ्यर्थियों का चयन
चयनित युवाओं को 32,000 रुपए प्रतिमाह वेतन
लखनऊ, अचल वार्ता। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप संचालित मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), अलीगंज, लखनऊ में 06 एवं 07 अप्रैल 2026 को मारुति सुजुकी कंपनी द्वारा खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना रहा।
संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने बताया कि इस प्रकार के कैंपस ड्राइव से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को चयनित करने का अनुरोध किया तथा चयनित अभ्यर्थियों को समय पर जॉइन करने के लिए प्रेरित किया।
ट्रेनिंग काउंसिलिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर एम.ए. खां ने जानकारी दी कि कैंपस ड्राइव में लगभग 1000 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। पात्र अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के उपरांत कुल 270 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 32,000 रुपए प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले के सफल आयोजन में ग्रे-सिम लर्निंग्स फाउंडेशन के स्टाफ सहित संस्थान के अनुदेशक जेड रहमान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0