फिलीपींस में बड़ा समुद्री हादसा: 300 से ज्यादा यात्रियों वाली फेरी डूबी, 13 शव बरामद, 100 से अधिक लापता

फिलीपींस में बड़ा समुद्री हादसा,300 से ज्यादा यात्रियों वाली फेरी डूबी, 13 शव बरामद, 100 से अधिक लापत, बचाव अभियान जारी।

Jan 26, 2026 - 23:11
Feb 6, 2026 - 16:12
 0  1
फिलीपींस में बड़ा समुद्री हादसा: 300 से ज्यादा यात्रियों वाली फेरी डूबी, 13 शव बरामद, 100 से अधिक लापता

मनीला, अचल वार्ता।

दक्षिणी फिलीपींस में सोमवार तड़के एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया। बासिलान प्रांत के पास द्वीपों के बीच चलने वाली एक यात्री फेरी समुद्र में डूब गई। इस फेरी में यात्रियों और कर्मचारियों समेत 300 से ज्यादा लोग सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक अब तक कम से कम 13 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 100 से अधिक लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

जाम्बोआंगा से जोलो जा रही थी फेरी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह फेरी जाम्बोआंगा शहर से सुलु प्रांत के जोलो द्वीप जा रही थी। हादसा बासिलान प्रांत के हाजी मुतामद इलाके में बालुकबालुक द्वीप के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही फिलीपींस तटरक्षक बल, नौसेना और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।

244 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया

फिलीपींस कोस्ट गार्ड ने बताया कि अब तक 244 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। बचाव कार्य में नौसेना के जहाजों, तटरक्षक बल की बोट्स और आसपास मौजूद मछली पकड़ने वाली नौकाओं की मदद ली जा रही है।

खराब समुद्री हालात के बावजूद विमानों और समुद्री संसाधनों को भी राहत कार्य में तैनात किया गया है।

हादसे की वजह अब तक साफ नहीं

फेरी के डूबने की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, रवाना होने से पहले जाम्बोआंगा बंदरगाह पर फेरी की जांच की गई थी और ओवरलोडिंग के कोई संकेत नहीं मिले थे। अधिकारियों ने कहा है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

फिलीपींस में क्यों होते हैं ऐसे हादसे?

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलीपींस जैसे द्वीपीय देश में समुद्री हादसे अक्सर होते रहते हैं। इसके पीछे मुख्य कारण हैं—

  • बार-बार आने वाले तूफान
  • नावों का ठीक से रखरखाव न होना
  • ज्यादा भीड़
  • दूरदराज इलाकों में सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन न होना

1987 का भयावह हादसा अब भी याद

गौरतलब है कि दिसंबर 1987 में फिलीपींस में अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हादसा हुआ था, जब डोना पाज़ नाम की फेरी एक ईंधन टैंकर से टकरा गई थी। उस हादसे में 4,300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा शांतिकालीन समुद्री हादसा माना जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1