अम्बेडकर नगर: माँ की महिमा ट्रस्ट ने किया भव्य हल्दी समारोह का आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

जलालपुर अम्बेडकरनगर में माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा भव्य हल्दी समारोह का आयोजन, शिव-पार्वती के प्रतीक स्वरूप कन्याओं को हल्दी अर्पण, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की कामना।

Feb 15, 2026 - 13:27
 0  0
अम्बेडकर नगर: माँ की महिमा ट्रस्ट ने किया भव्य हल्दी समारोह का आयोजन, श्रद्धालुओं ने मांगी सुख-समृद्धि

जलालपुर, अम्बेडकर नगर। आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब माँ की महिमा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान शिव और माता पार्वती के प्रतीकात्मक हल्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास निषाद ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराते हुए भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के प्रतीक स्वरूप कन्याओं को हल्दी अर्पित कराई। इस दौरान ऐसा प्रतीत हुआ मानो साक्षात शिव-पार्वती विवाह की झलक श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रही हो।

भक्ति रस में डूबा पूरा वातावरण

समारोह स्थल पर “हर-हर महादेव” और “जय मां पार्वती” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। उपस्थित लोगों ने बताया कि हल्दी अर्पण की यह परंपरा सौभाग्य, सुख-समृद्धि और वैवाहिक आनंद का प्रतीक मानी जाती है।

श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान

इस धार्मिक आयोजन की सफलता में रामलाल देवर्षि, अखिलेश कुमार, अन्तिमा, रंजु, रिया, महक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को यादगार और सफल बनाया।

- अमित प्रजापति 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0