अयोध्या में सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने किया कंबल वितरण
अयोध्या में सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के आवास पर धूमधाम से मनाया गया। कंबल वितरण के साथ 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान किया गया।
अयोध्या , अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने मैनपुरी सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव का जन्मदिन अपने आवास कृष्णापुर में बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर केक काटा गया और महिलाओं को कंबल वितरित कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई।
भाजपा शासन में महिलाएं असुरक्षित- तेज नारायण पांडे
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि वर्तमान भाजपा शासन में बहन-बेटियों और महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के लिए कन्या विद्या धन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई थीं, लेकिन मौजूदा सरकार में ऐसी योजनाएं बंद कर दी गई हैं।
किसान, नौजवान और व्यापारी परेशान
पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान, नौजवान और व्यापारी सभी परेशान हैं। रोजगार के अवसर लगातार घट रहे हैं और नौकरियां खत्म होती जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तैयार है।
2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक स्वर में प्रदेश में फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया, ताकि प्रदेश में अमन-चैन, खुशहाली और विकास को नई दिशा मिल सके।
ये प्रमुख नेता रहे मौजूद
महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष रक्षा राम यादव, महासचिव गोपीनाथ वर्मा, पूर्व प्रधान गयादीन यादव, राजेश कोरी, अली सईद अहमद, शमशेर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तरजीत गोंड, वंशराज चौरसिया, प्रमोद मिश्रा, घनश्याम मिश्रा, पवन तिवारी, राम शंकर वर्मा, शादाब खान, नूर बाबू, बबलू पांडे, बलराम पांडे, हनुमान पांडे, प्रेम पांडे, चंद्र प्रकाश तिवारी, आसाराम निषाद, चंद्र प्रकाश निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
1
Wow
0