अयोध्या : पूरा ब्लॉक में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता यात्रा और जनसभा की विधायक ने लिया तैयारी का जायजा
जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ शिवेंद्र सिंह ने संभाली कमान
पूराबाजार, अयोध्या, अचल वार्ता। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूरा ब्लॉक में एकता और अखंडता का संदेश देने हेतु एकता यात्रा एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक आयोजन की कमान जिलाध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख संघ शिवेंद्र सिंह ने संभाली है। नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह एकता यात्रा आगामी 15 नवंबर को बिल्हार घाट हनुमान मंदिर चौराहे, पूरा बाजार से प्रारंभ होगी और लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए श्री निर्भय सिंह औद्योगिक इंटर कॉलेज, कर्मा चौराहा पर पहुंचकर भव्य जनसभा में परिवर्तित होगी।
यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण सहभागी होंगे। आयोजन का उद्देश्य सरदार पटेल के देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।
जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस प्रेरणादायी आयोजन को सफल बनाएं। इस अवसर पर अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर, अध्यक्ष प्रधान संघ पूरा, ओम प्रकाश यादव, रमेश सिंह प्रधान नारा, अनूप वर्मा प्रधान,राकेश सिंह प्रधान, राणा सिंह, विजय कुमार रंजन आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0