लिलौटीनाथ मार्ग चौड़ीकरण शुरू, जाम से राहत

Apr 12, 2026 - 17:52
Apr 12, 2026 - 19:04
 0  2
लिलौटीनाथ मार्ग चौड़ीकरण शुरू, जाम से राहत

लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। लिलौटीनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का भूमिपूजन हुआ सम्पन्न अब श्रद्धालुओं जाम की समस्या से मिलेगा निजात भाजपा सरकार लगातार अपने कार्यों से पहचानी जाती है। श्रीनगर, विधानसभा क्षेत्र में - लिलौटीनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का भूमिपूजन प्रदेश महामंत्री एवं जिले के विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता के द्वारा किया गया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 4.61 करोड़ रुपये है और इसकी लंबाई 1.330 किमी है। इस मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 3.00 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर की जाएगी, जिसमें एक पुलिया और एक 20.00 मीटर लंबा लघुसेतु भी शामिल है। मार्ग के प्रवेश द्वार पर एक भव्य गेट का निर्माण भी किया जाएगा। अनूप गुप्ता ने कहा, "इस परियोजना से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।"

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी, और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0