स्वगणना अभियान को लेकर लखीमपुर खीरी में दिखा जबरदस्त उत्साह, केंद्रीय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी

लखीमपुर खीरी में स्वगणना अभियान के तहत केंद्रीय कर्मचारियों, बैंक, डाक, आयकर विभाग और एसएसबी जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला जज सहित न्यायिक अधिकारियों ने भी स्वयं स्वगणना पूरी कर लोगों को प्रेरित किया।

May 13, 2026 - 18:14
May 13, 2026 - 18:37
 0  1
स्वगणना अभियान को लेकर लखीमपुर खीरी में दिखा जबरदस्त उत्साह, केंद्रीय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी
  • स्वगणना को लेकर जिले में दिखा जबरदस्त उत्साह, केंद्रीय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर निभाई जिम्मेदारी 
  • एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया जागरूक, बैंक, डाक, आयकर व सुरक्षा बलों ने भी अभियान में दिखाई सक्रिय भागीदारी 

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जिले में बुधवार को स्वगणना अभियान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। केंद्रीय कर्मचारियों, कोषागार कर्मियों और पेंशनर्स ने न सिर्फ अपनी स्वगणना पूरी की, बल्कि सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अन्य लोगों को भी इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

जिला जनगणना अधिकारी/एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के आव्हान पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वगणना में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। बैंक कर्मियों, आयकर विभाग, डाक विभाग और एसएसबी जवानों ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जिला प्रशासन द्वारा इस दिन को विशेष रूप से केंद्रीय कार्मिकों के लिए समर्पित किया गया था।

एडीएम ने बताया कि स्वगणना अभियान के प्रथम चरण में नागरिकों को मकान गणना एवं सूचीकरण करना होगा। पोर्टल पर 34 प्रश्नों के उत्तर देकर कोई भी व्यक्ति अपनी स्व-गणना पूरी कर सकता है। फाइनल सबमिट के बाद एक यूनिक आईडी जनरेट होगी, जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक है। 22 मई से 22 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर विवरण का सत्यापन करेंगे, जिसमें नागरिक अपनी जनरेटेड आईडी के माध्यम से डेटा की पुष्टि करा सकेंगे।

एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने जनपदवासियों से अपील की कि 15 दिवसीय इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें और इसे सफल बनाने में सहयोग दें।

जिला जज ने की स्वगणना, न्यायिक अफसरों ने भी निभाई जिम्मेदारी

स्वगणना अभियान की गूंज अब न्यायालय परिसर तक पहुंच गई है। जिला न्यायालय में जनपद न्यायाधीश शिव कुमार सिंह ने स्वयं स्वगणना प्रक्रिया पूरी कर अभियान को मजबूती दी। तहसीलदार सदर मुकेश कुमार ने न्यायालय पहुंचकर न्यायिक अधिकारियों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाई और ऑनलाइन प्रक्रिया पूर्ण कराई। न्यायिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को नई ऊर्जा मिली और “पहले स्वयं, फिर प्रेरित करें” का संदेश भी मजबूती से सामने आया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0