लखीमपुर खीरी में CM दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद

लखीमपुर खीरी में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पुलिस ने विरोध की आशंका के चलते किसान नेताओं को नजरबंद किया। गन्ना भुगतान और गेहूं खरीद मुद्दों को लेकर ज्ञापन देने की तैयारी थी।

Apr 15, 2026 - 20:34
Apr 15, 2026 - 20:35
 0  5
लखीमपुर खीरी में CM दौरे से पहले किसान नेता नजरबंद

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता । मुख्यमंत्री के मोहम्मदी आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की आशंका के चलते पुलिस ने विपक्षी नेताओं और किसान संगठनों पर पैनी नजर रखी। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को उनके आवास पर करीब सात घंटे तक नजरबंद रखा गया।

 पुलिस प्रशासन को खुफिया तंत्र (इंटेलिजेंस) से पुख्ता सूचना मिली थी कि भारतीय किसान यूनियन सम्राट गुट अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष किसान नेता सोनू सिंह क्षत्रीय, जितेन्द्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष लखीमपुर अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं वे मुख्यमंत्री को मुख्य मुद्दों पर ज्ञापन सौंपना चाहते थे जिसमें गन्ना भुगतान में हो रही अत्यधिक देरी। गेहूं खरीद की सुस्त प्रक्रिया शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0