लखीमपुर खीरी की तीन तहसीलों ने रचा इतिहास, IGRS रैंकिंग में प्रदेश में अव्वल
मितौली, पलिया और निघासन को पहली रैंक, खीरी फिर टॉप प्रदर्शन में शामिल ।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जन शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लखीमपुर खीरी ने एक बार फिर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। मार्च माह की IGRS रैंकिंग में जिले की मितौली, पलिया और निघासन तहसीलों ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे जनपद का नाम पूरे प्रदेश में प्रमुखता से उभरा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित शिकायत निस्तारण प्रणाली में खीरी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है। जनपद बीते सात माह से लखनऊ मंडल में प्रथम स्थान पर बना हुआ है, जबकि प्रदेश स्तर पर भी टॉप-10 में अपनी स्थिति बनाई है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मार्गदर्शन में जनपद में शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। शिकायतों के समयबद्ध समाधान, मौके पर जांच और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब रैंकिंग में सामने आया है।
तहसील स्तर पर बेहतर समन्वय
तहसील मितौली में एसडीएम मधुसूदन गुप्ता, पलिया में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार और निघासन में एसडीएम राजीव कुमार निगम के नेतृत्व में टीमों ने बेहतर समन्वय के साथ कार्य किया। अधिकारियों-कर्मचारियों ने पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया। बताते चले कि मितौली तहसील लगातार दूसरी बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त की है।
डीएम ने दी टीम को बधाई
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस उपलब्धि को टीमवर्क और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया। कहा कि शासन की मंशानुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सभी तहसीलों को इसी तरह कार्य करते हुए जनपद की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ मंडल में लखीमपुर खीरी अव्वल, जनशिकायत निस्तारण में टॉप पर
प्रदेश में मार्च माह की IGRS रैंकिंग में लखीमपुर खीरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10वां स्थान हासिल किया, और मंडल के सभी जनपदों में अव्वल बना रहा। अन्य जनपदों में हरदोई 13वें, उन्नाव 32वें, सीतापुर 35वें, रायबरेली 61वें और लखनऊ 75वें स्थान पर रहे। जनपद प्रशासन की समयबद्ध और पारदर्शी शिकायत निस्तारण प्रणाली का ही यह नतीजा है। मितौली, पलिया और निघासन तहसीलों ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर जिले का मान और बढ़ाया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0