लखीमपुर खीरी: कोतवाली सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों का खुलासा, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Mar 1, 2026 - 16:31
Mar 1, 2026 - 17:10
 0  5
लखीमपुर खीरी: कोतवाली सदर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के मामलों का खुलासा, 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली सदर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी के विभिन्न अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को चोरी की नगदी एवं आभूषण सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 01 मार्च 2026 को यह सफलता प्राप्त की।

चोरी के मामलों का सफल अनावरण

थाना स्थानीय पर पंजीकृत—

  • मु0अ0सं045/2026धारा 305(ए)/324(4) बीएनएस
  •  मु0अ0सं0146/2026धारा331(4)/305(A) बीएनएस

का सफल अनावरण करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त

राहत अली पुत्र स्व0 कमरूद्दीन

निवासी – मोहल्ला इस्लामनगर गौटैय्याबाग, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी

फरदीन पुत्र अशफाक

निवासी – मोहल्ला गौटैय्याबाग, थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी

बरामदगी -अभियुक्तों के कब्जे से— ₹8,000/- नकद , दो जोड़ी पायल (सफेद धातु) ,एक जोड़ी सूई-धागा (पीली धातु) ,एक हाय (सफेद धातु) बरामद किए गए।

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय भेजा गया है।

अपराध के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0